संदेहास्पद पद स्थिति में युवक का शव पेड़ पर झूलते हुए मिला 

पिपरी। पिपरी-धाराजी मार्ग पर खेत की मेड़ के समीप सागवान के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान आनंदसिंह पवार, पिता रतीलाल, उम्र 42 वर्ष, जाति कोली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर उदय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में विवेचना की जा रही है। पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त युवक पिपरी निवासी था । उसके परी जन भी मौका स्थल पर पहुंच गए इस दौरान पिपरी सरपंच मोहन सिंह डाबर के अलावा पिपरी के कई लोग उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई कारण पता नहीं चल पाया उदय नगर थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है परिजनों से भी चर्चा की जा रही है किसी पर संदेह होगा तो जांच की जाएगी

Next Post

कोयले की ढुलाई के मामले में रेलवे ने स्थापित किया नया रिकॉर्ड, गत वर्ष की तुलना में इस साल अक्टूबर में दर्ज की 22.5 प्रतिशत की वृद्धि

Thu Oct 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (वार्ता) कोयले की ढुलाई के मामले में रेलवे ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस साल अक्टूबर महीने के 18 दिनों में यानी 18 अक्टूर तक गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में रेलवे ने 22.5 प्रतिशत अधिक कोयले की ढुलाई की है। रेलवे ने […]

You May Like