युगांडा में सूडान इबोला वायरस के प्रकोप को लेकर केन्या हाई अलर्ट पर

नैरोबी, 01 फरवरी (वार्ता) केन्या ने पड़ोसी देश युगांडा में सूडान इबोला वायरस रोग के फैलने के बाद देश भर में सभी प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी तेज कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रधान सचिव मैरी मुथोनी ने शुक्रवार शाम केन्या की राजधानी नैरोबी में जारी बयान में कहा कि ऐहतियाती उपाय के रूप में सभी काउंटियों और प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी प्रणाली बढ़ा दी गई है।

सुश्री मुथोनी ने कहा कि इसी तरह के प्रकोप पर प्रतिक्रिया करने के लिए देश की क्षमता का तेजी से मूल्यांकन चल रहा है, जिसके तुरंत बाद देशव्यापी तैयारियों और इबोला की प्रतिक्रिया के मार्गदर्शन के लिए एक व्यापक योजना विकसित की जाएगी। उन्होंने जनता को अपनी वेबसाइट के माध्यम से योग्य स्वास्थ्य कर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य प्रवर्तकों या स्वास्थ्य मंत्रालय से सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह बयान युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को इबोला के प्रकोप की घोषणा के बाद आया है, जब एक 32 वर्षीय पुरुष नर्स की बुधवार को सूडान इबोला वायरस से मौत हो गई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि वह प्रकोप के जवाब में एक मजबूत निगरानी और केस प्रबंधन प्रणाली, सामुदायिक गतिशीलता और जोखिम संचार को पुनर्जीवित करने के लिए युगांडा के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Next Post

गाजा पट्टी में हमास ने तीन इजरायली बंधकों को किया रिहा

Sat Feb 1 , 2025
गाजा, 01 फरवरी (वार्ता) हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने शनिवार को गाजा शहर में तीन बंधकों को रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को सौंप दिया। इससे पहले, दो बंधकों को रेड क्रॉस के पास भेजा गया, जिनमें 54 वर्षीय इजरायली-फ्रांसीसी नागरिक ओफर कैल्डेरोन और 35 वर्षीय इजरायली नागरिक […]

You May Like