नाबालिग छात्र को पाइप से बांधकर पीटा

ग्वालियर: ग्वालियर में एक नाबालिग लड़के को लोहे के पाइप से बांधकर बेल्ट से पीटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस घटना में एक 15-16 वर्षीय छात्र ने अपना कसूर सिर्फ इतना बताया कि उसने मोहल्ले के लड़कों को गांजा पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था, जिस पर नाराज होकर तीन लड़कों ने उसे बांधकर पीटा है.

घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने बीती रात तीनों आरोपी लड़कों पर मामला दर्ज कर पकड़ लिया, लेकिन पीटने वाले आरोपियों ने घटना की कुछ और वजह बताई है. आरोपियों का कहना है कि गांजा के लिए पैसे मांगने की कहानी झूठ है, बल्कि इसने दो दिन पहले हमें पीटा था और उसका वीडियो वायरल कर दिया था. हमने सिर्फ उसका ही बदला लिया था.

Next Post

ग्वालियर के निपुन गुप्ता इसरो में साइंटिस्ट इंजीनियर के तौर पर चुने गए

Sun Mar 15 , 2026
ग्वालियर:शहर के युवा निपुन गुप्ता को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (इसरो) में साइंटिस्ट इंजीनियर के पद के लिए चुना गया है। यह कामयाबी निपुन की विषय में शानदार स्किल्स और स्पेस एक्सप्लोरेशन को आगे बढ़ाने के उनके डेडिकेशन को दिखाती है। इसरो में साइंटिस्ट इंजीनियर का पद भारत में सबसे […]

You May Like