
बाग, बाग दिनांक 23/06/26 को फरियादी रविन्द्र ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 18/06/26 को रात करीबन 10.00 बजे खेत में फसल को पानी देकर बाघनी नदी पर मेरी सिचाई वाली मोटर 7.5 HP किमती करीबन 23 हजार रुपये को कोई अज्ञात बदमाश पनडुब्बी मोटर को चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बाग पर अपराध क्रमांक 221/26 धारा 303 (2) बीएनएस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
सचिन शर्मा पुलिस अधीक्षक धार ने सम्पति सम्बंधी अपराधो में अज्ञात बदमाशो व चोरी मनुका को शीघ्र बरामद कर बदमाशो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में चोरी गई मश्रुका बरामद करने एवं अज्ञात आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतू निर्देशित करने पर थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान के नेतृत्व में टीम गठीत कर अज्ञात आरोपियों को शीघ्र पकङकने के निर्देश प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियो की तलाश के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए संदेही मुकेश पिता जामसिंह डोडवे जाति भिलाला उम्र 26 वर्ष निवासी जामनियापुरा व महेश पिता चमसिंह सोलंकी जाति भीलाला उम्र 20 वर्ष निवासी जामनियापुरा को पकडकर उनसे पुछताछ करते बाघनी नदी से पानी के मोटर पम्प चोरी करना व एक मोटर अपने जीजा को बेच देना स्वीकार करने पर आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपीयो से एक मोटर पम्प 7.5 HP जप्त किया गया। आरोपियो को माननीय न्यायालय से पीआर प्राप्त कर आरोपियो के जीजा गुलाब पिता बोन्दरसिह भीलाला निवासी जामनियापुरा को गिरफ्तार कर आरोपी से एक पनडुब्बी मोटर जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपीयो को आज माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया गया
