कुक्षी और हनी बघेल के परिवार से मेरा पारिवारिक रिश्ता: दिग्विजय सिंह

कुक्षी।मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के यहाँ आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने रविवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कुक्षी पहुँचे। कुक्षी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के कार्यालय, सर्किट हाउस और कुक्षी प्रवेश द्वार ग्राम आली पर उनका भव्य स्वागत किया।

 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ घंटे तक स्थानीय कार्यकर्ताओं से वर्तमान राजनीतिक हालातों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल को याद किया और पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रताप सिंह बघेल व वर्तमान विधायक हनी बघेल के साथ अपने पुराने पारिवारिक संबंधों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

 

 

दिग्विजय एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र राठौर की हुई एकांत में चर्चा

 

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण अंचलों सहित कुक्षी नगर के कांग्रेस जनों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत कर क्षेत्र में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर फीडबैक दिया। इस बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह राठौर ने दिग्विजय सिंह से एकांत में भेंट कर वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर खुलकर चर्चा की।दिग्विजय सिंह के स्वागत के दौरान पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक विक्रांत भूरिया और पूर्व विधायक मुकेश पटेल भी उनके साथ उपस्थित रहे।

 

स्थानीय नेताओं में हरीश सेन, सहदेव पाटीदार, शेख सब्बर बोहरा, गणु दरबार, सन्तु पाटीदार, डॉ. निर्मल पाटीदार, संजय पांडे, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र पाटीदार, सुखदेव पाटीदार और लोकेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण जन मौजूद थे।

Next Post

1 जुलाई से सीधी जिले की समस्त यात्री बसों का संचालन नवीन बस स्टैंड से होगा

Sun Jun 28 , 2026
सीधी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा 01 जुलाई 2026 से सीधी जिले की समस्त यात्री बसों का संचालन नवीन बस स्टैंड से किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस तिथि से पुराने बस स्टैंड से संचालित होने वाली […]

You May Like