हेम सिंह की परेड : सड़क निर्माण पूरा नहीं हो रहा

ग्वालियर। लोक निर्माण विभाग द्वारा सिकंदर कम्पू क्षेत्र में निर्मित कराई जा रही सड़क विवादों में घिर गई है। एक तो इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा है, दूसरा नाला बना देने से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। पूरी सड़क खोदकर डाल दी गई है, जिससे हर समय धूल उड़ रही है और निर्माण के दौरान कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन टूट गई है, जिससे पानी भरने की समस्या खड़ी हो गई है।

सिकंदर कम्पू क्षेत्र के बेटी बचाओ तिराहा से लेकर इमली नाका लोहार की पुलिया तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का काम करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान ही नाला निर्माण करवाया गया है। सड़क को संकरी कर दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। सड़क का निर्माण पिछले 6 माह से हो रहा है पर इसका काम पूरा होने को नहीं आ रहा है।

Next Post

पिठौरिया हत्या के आरोपी 24 घंटे में पकड़े गए

Fri May 2 , 2025
सागर। सागर जिले के बांदरी थाना अंतर्गत पिठौरिया मे युवक की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियो द्वारा पिटाई के बाद शव को पुलिया के पास फेंका गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांदरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिठौरिया […]

You May Like

मनोरंजन