ग्वालियर: शिक्षा विभाग में शिक्षकों और कार्यालयीन कर्मचारियों के लिए ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू हो गई है। अब शिक्षकों को कम से कम 5 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद ही एप से लॉगआउट करने पर उनकी उपस्थिति मान्य होगी। सुबह 11:30 बजे के बाद अटेंडेंस दर्ज नहीं होगी और लॉगआउट करना भूलने पर भी संबंधित शिक्षक उस दिन अनुपस्थित माने जाएंगे। विभाग के अनुसार 30 जून तक 800 से अधिक शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं की। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने एक पाली वाले सरकारी स्कूलों का समय पुनः सुबह 10:30 बजे से संचालित करने के आदेश भी जारी किए हैं।
Next Post
ग्वालियर स्टेशन पर कथित चोर की भीड़ ने की पिटाई, ‘तालिबानी सजा’ बताकर वीडियो वायरल
Thu Jul 2 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक कथित चोरी की घटना के बाद भीड़ द्वारा युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कई लोग ‘तालिबानी सजा’ बताकर साझा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुणे-जम्मूतवी […]

You May Like
-
1 year ago
कीड़ों से प्रभावित हुआ भारत-पाकिस्तान मैच
-
1 year ago
कमाई में भी नंबर वन बना इंदौर रेलवे स्टेशन