
सागर। सागर जिले के बांदरी थाना अंतर्गत पिठौरिया मे युवक की
हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियो द्वारा पिटाई के बाद शव को पुलिया के पास फेंका गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांदरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिठौरिया निवासी फरियादी धनप्रसाद तिवारी ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि उसके पुत्र शरद तिवारी को बंटी रजक, विनोद रजक एवं देवेन्द्र रजक द्वारा पत्थर एवं बेल्ट से बुरी तरह मारा-पीटा गया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण शरद तिवारी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आरोपियों द्वारा मृतक के शव को पिकअप वाहन से पिठौरिया-बांदरी रोड स्थित पुलिया के समीप फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया था और आरोपियो
विनोद रजक ग्राम पिठौरिया,बंटी उर्फ कैलाश रजक, निवासी ग्राम पिठौरिया,देवेन्द्र उर्फ गंगाराम रैकवार निवासी नई बस्ती, बांदरी को गिरफ्तार कर लिया है ।तीनों आरोपियों को 03 मई को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
