जगन्नाथ मंदिर परिसर से निर्माण सामग्री चोरी

सारनी। सारनी नगर के जगन्नाथ मंदिर परिसर से मंदिर निर्माण हेतु रखी गई लोहे की सरिया चोरी होने की घटना से नगर में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इस गंभीर मामले को लेकर उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारनी, जगन्नाथ मंदिर एवं रथ यात्रा समिति तथा विभिन्न सामाजिक-धार्मिक हिंदू संगठनों ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

समिति के युवा अध्यक्ष अमित सिंदूर, सचिव कीर्ति नायक व उपाध्यक्ष रवि सिंदूर ने बताया कि विगत 30 वर्षों से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना एवं रथ यात्रा नगर में भव्य रूप से आयोजित की जा रही है। मंदिर के क्रमिक विस्तार हेतु श्रद्धालुओं द्वारा दान में दी गई 12 एमएम व 10 एमएम सरिया, जो कॉलम निर्माण के लिए परिसर में रखी गई थी, अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना से समाजजनों में गहरा दुख व रोष है कि अब मंदिरों की सामग्री भी सुरक्षित नहीं रही।

समाजजनों ने पुलिस से चोरी गया सामान बरामद कर मंदिर को दिलाने तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

शराब दुकान में घुसकर लूट, तोड़फोड़, चाकूबाजी, एक घायल

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत स्नेह नगर में बदमाशों ने घुसकर लूटपाट करने के साथ चाकू बाजी कर दी जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। बदमाश तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि राकेश राय 40 वर्ष निवासी स्नेह नगर मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह […]

You May Like