
दमोह. जिले में सोमवार दोपहर अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई.करीब एक घंटे तक शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश होती रही. जिससे कई जगह जल भराव के हालात भी देखे गए.
साथ ही मां बड़ी देवी परिसर में बारिश और तेज हवाओं से नुकसान हुआ. दोपहर तीन बजे से चार बजे तक तेज पानी गिरा.तेज हवा के चलते शहर में कई इलाकों की बिजली बंद हो गई. हालांकि सुबह से तेज धूप थी और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था.दोपहर 3 बजे आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गई.
शहर में कई जगह भरा पानी
एक घंटे की जोरदार बारिश के चलते शहर में कई जगह जल भराव के हालात भी देखे गए. शहर के व्यस्ततम कपड़ों वाले बाजार गांधी चौक में करीब दो फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा.क्योंकि यहां अधिकांश दुकान है फुटपाथ पर ही संचालित होती है और पानी भरने के कारण दुकानदारों को अपनी दुकान समेटनी पड़ी या फिर उनकी सामग्री का नुकसान हो गया. आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं और रात को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है.
