सिंगरौली/बंधा कनवेर के पास पंचर की दुकान में टायर में हवा भरते समय अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में पंचर दुकान का युवक और वाहन चालक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद दोनों घायलों को डायल-112 की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन पचौर क्षेत्र के किसी गुप्ता का बताया जा रहा है। टायर में हवा भरने के दौरान अचानक हुए ब्लास्ट से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति एवं हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
