घर से बिक रहा था डीजल, 105 लीटर डीजल मिला, एक गिरफ्तार 

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत अकोला बस्ती कुसनेर में एक घर से डीजल बेचा जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने दबिश देकर सर्चिंग की तो 105 लीटर डीजल रखा मिला।‌ पुलिस ने डीजल के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा डीजल जप्त किया।

टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि सुंदर उर्फ सुंदा पटेल 42 वर्ष निवासी अकोला बस्ती कुसनेर पनागर घर के आंगन में अधिक मात्रा में डीजल का अवैध भण्डारण कर फुटकर बेचकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। सूचना पर दबिश दी गई तो एक काले रंग की जरीकेन में 50 लीटर एवं 1 नीले जरीकेन में 55 लीटर डीजल रखा मिला‌। पुलिस ने डीजल समेत अन्य सामान जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

Next Post

ड्रेनेज सिस्टम के स्थाई निदान के लिए महापौर डॉ. सिकरवार ने निगमायुक्त को लिखा पत्र

Thu Jul 3 , 2025
ग्वालियर। शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति को लेकर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि ड्रेनेज सिस्टम की सुचारू स्थाई व्यवस्था हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करें जिससे शहर की इस समस्या का स्थाई निराकरण हो सकें। महापौर डॉ. सिकरवार द्वारा निगमायुक्त को लिखे […]

You May Like

Play sound