शिवपुरी में लाडली बहना योजना से कट गए 9202 महिलाओं के नाम

शिवपुरी। जिले में 19 माह के अंदर लाडली बहना योजना से 9202 हितग्राहियों के नाम काटे गए हैं। इनमें 832 वह महिलाएं हैं जिन्होने अपने मन से इस योजना का परित्याग कर दिया। 303 महिलाओं की मौत होने के कारण उनके नाम काटे गए। समग्र आईडी में कुछ कमी होने के कारण 195 महिलाएं हट गईं। आधार से समग्र आईडी लिंक न होने के कारण 415 महिलाएं योजना से अलग हो गई।

इसके अलावा 4129 वह महिलाएं है जो कि एक जनवरी 2025 को 60 साल से अधिक की आयु पूरी कर चुकी है। इस तरह से कुल 9202 महिलाएं इस योजना से अपात्र हो गई हैं। वही कुछ माह पूर्व जब पोर्टल खुला था तो जितनी महिलाएं कम हुई, उतनी ही नई हितग्राही इससे जुड़ गई। इस योजना में 23 साल से लेकर 60 साल तक की विवाहित महिलाएं ही शामिल हैं।

*योजना में जुड़ने हर दिन आ रहे आवेदन*

इस योजना में लाभ लेने हर दिन महिला बाल विकास कार्यालय, आंगनबाड़ी से लेकर हर मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आवेदन आते हैं। अभी कुछ दिन पूर्व शिवपुरी, पिछोर व कोलारस में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में भी सबसे अधिक आवेदन इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं ने दिए थे। इतना ही नहीं करीब 1003 हितग्राही ऐसे हैं जो इस योजना में शामिल हैं, लेकिन किन्हीं तकनीकी कारणों से उनके बैंक खातों में राशि नहीं आ रही। इससे यह सभी महिलाएं परेशान हैं।

*पोर्टल अभी बंद है…*

लाडली बहना योजना में जिले मे 9202 महिलाओं के नाम अलग अलग कारणों को लेकर काटे गए है। बीच में पोर्टल खुलने के कारण इतनी ही महिलाओं के नाम जोडे गए थे। वर्तमान में जिले मे 2 लाख 89 हजार 30 महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही है। पोर्टल भोपाल से ही बंद है हमारे हाथ में कुछ नहीं है।

*देवेंद्र सुंदरयाल, महिला बाल विकास अधिकारी, शिवपुरी

Next Post

कलेक्टर ने प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए स्टेशन पर भीड़ रोकने दिये निर्देश

Fri Feb 21 , 2025
दतिया। कलेक्टर संदीप माकिन ने कहा कि रेलवे स्टेशनों के पास बेरीकेड्स लगाकर व्यवस्था की जाये। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कहा कि रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की क्षमता के अनुसार यात्रियों का प्रवेश सुनिश्चित हो। रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिये घोषणा की स्पष्ट सुविधा हो। स्टेशन प्लेटफार्म […]

You May Like