कलेक्टर ने प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए स्टेशन पर भीड़ रोकने दिये निर्देश

दतिया। कलेक्टर संदीप माकिन ने कहा कि रेलवे स्टेशनों के पास बेरीकेड्स लगाकर व्यवस्था की जाये। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कहा कि रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की क्षमता के अनुसार यात्रियों का प्रवेश सुनिश्चित हो। रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिये घोषणा की स्पष्ट सुविधा हो। स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों के खान-पान की भी की व्यवस्था हो, साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्रा टिकिट या प्लेटफार्म टिकिट के बाद ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग पर सतत निगरानी रखें और होल्डिंग सेंटर की भी व्यवस्था करे। होल्डिंग सेंटर पर यात्रियों की सुविधा के लिये खान-पान की व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था हो। उन्होंने सड़कों के ब्लैक-स्पॉट पर भी आवश्यक निर्देश दिए और वैकल्पिक ड्रायवर की व्यवस्था रखने के लिये भी कहा जाये।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर नीरज शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत मंडेलिया, मुख्य नगरपालिका दतिया नागेन्द्र सिंह गुर्जर, रेल्वे स्टेशन प्रबंधक आरसी दांगी,दतिया कोतवाली टीआई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं निपटाएं: आईएएस कांसोटिया

Fri Feb 21 , 2025
ग्वालियर। म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति एवं अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव ने गुरुवार को भोपाल में प्रांताध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव गृह विभाग जेएन कांसोटिया से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर में संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए मार्गदर्शन मांगा। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष कांसोटिया […]

You May Like