
जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर नीट/ सीबीएसई परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, और नीट/ सीबीएसई एक्जाम रद्द होने पर आत्महत्या कर अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेसियों ने शनिवार को कैंडललाइट मार्च निकाला। इस मौके पर विधायक लखन घनघोरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, आलोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों व महिला कांग्रेस नेत्रियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर कांग्रेसियों ने अपने हाथों में एक पोस्टर लिया था जिसमें लिखा था कि नीट पेपर लीक के खिलाफ सफल संघर्ष और विजय मार्च.. मतलब साफ था कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेसियों ने अपने संघर्ष को सफल बताया है। विशाल कैंडल लाइट मार्च घंटाघर से शुरू होकर गांधी जी की प्रतिमा स्थान टाउन हॉल में पहुंचा जहां उसका समापन किया गया।
