सोना‌, चांदी में गिरावट

इंदौर, 02 मार्च (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 2200 रुपये सस्ती होकर बिकी।

कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 88600 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 87200 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 97400 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 95200 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 88750 नीचे में 87100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 97400 तथा नीचे 95100 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2858 डॉलर तथा चांदी 3109 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

 

Next Post

कलाभाटा डैम में मिला युवक का शव

Sun Mar 2 , 2025
मंदसौर: जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के काला भाटा डेम में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नदी में तैरते शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। एएसआई अभिषेक पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डेम से शव को निकालकर पहचान की गई। […]

You May Like