भारत विरोधी गतिविधियों के लिए चर्चित ‘जुलाई विद्रोह’ के नेता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में मौत

ढाका, (वार्ता) बंगलादेश में ‘जुलाई विद्रोह’ के प्रमुख चेहरे और दक्षिणपंथी संगठन ‘इंक़लाब मंच’ के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। ढाका के पलटन इलाके में 12 दिसंबर को हुए एक हमले में उसके सिर में गोली लगी थी, जिसके बाद कई दिनों तक वह कोमा में रहा लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

इंक़लाब मंच ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए हादी की मौत की पुष्टि करते हुए उसे एक ‘क्रांतिकारी शहीद’ बताया है। हादी अपने तीखे भारत विरोधी बयानों और अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर चर्चा में रहता था। वह ढाका के निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा था। गत 12 दिसंबर को जब वह ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहा था तो एक मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने करीब से उसके सिर में गोली मार दी थी।

हादी को गंभीर हालत में पहले ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे 15 दिसंबर को एयरलिफ्ट कर सिंगापुर ले जाया गया था। हादी की मौत के बाद बंगलादेश में तनाव बढ़ गया है। ‘इंक़लाब मंच’ ने चेतावनी दी है कि जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे ढाका के शाहबाग में धरना देंगे और पूरे देश को ठप कर देंगे। हादी का शव शुक्रवार सुबह ढाका लाया जाएगा।

 

 

 

Next Post

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की खबर

Fri Dec 19 , 2025
स्टेट्सविले (नॉर्थ कैरोलिना), 19 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्थित एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर एक छोटा विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका है। बीबीसी के अनुसार विमानन अधिकारियों ने बताया कि इस सेसना सी550 विमान में छह लोग सवार […]

You May Like