पति-पत्नी ने खाया जहर दोनों की मौत, दोनो पति पत्नी अपने अपने मां बाप के थे इकलौती संतान

अजयगढ़, अजयगढ ग्राम भकुरी में पति-पत्नी ने रात्रि में जहर खा लिया। इसकी खबर जब परिजनों को लगी तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी और पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था जिसे परिजनों द्वारा तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया, परंतु रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक भकुरी निवासी श्यामकली पति सागर यादव उम्र 23 वर्ष तथा सागर यादव उम्र 25 वर्ष दोनो निवासी ग्राम भकुरी ने रात्रि लगभग 1ः30 बजे जहर खा लिया और दोनों की हालत बिगड़ गई। जब तक घटना की जानकारी उनके परिजनों को मिली तब तक श्यामकली की मौत हो चुकी थी और सागर गंभीर हालत में था। उक्त घटना 13-14 जून की दरम्यानी रात्रि की है। 14 जून को सागर पिता रामकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि दोनों की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व हुई थी अभी दोनों के कोई संतान नहीं थी। दोनों लड़का लड़की अपनी माता-पिता की इकलौती संतान थे। घटना की जानकारी लगते हैं धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हर बिंदु पहलुओं की जांच कर मृत्यु के कारण का पता लग रही है घटना की जानकारी प्राप्त होते ही नायब तहसीलदार धनीराम अहिरवार भी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी। दोनों की मृत्यु से ग्राम भकुरी का माहौल गमगीन है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है आखिर मृत्यु का कारण अगर जहर खाना ही है तो किन परिस्थितियों में मृतको ने एक साथ जहर खाया यह पुलिस विवेचना एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

Next Post

परसवाड़ा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत; दो आरोपी हिरासत में

Sun Jun 14 , 2026
बालाघाट। जिले के परसवाड़ा थाना परसवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह पुराने अस्पताल के सामने हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

You May Like