देवसर : मुख्यमंत्री के मंशानुरूप प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जलस्रोतों के संरक्षण, पुनरुद्धार और पर्यावरण चेतना को लेकर चलाया जा रहा अभियान ग्राम पंचायत नौढ़िया में समापन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का आधिकारिक शुभारंभ किया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने जल संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व से जुड़ा आंदोलन है। हमारे पारंपरिक जलस्रोत जैसे कुएं, बावड़ी, तालाब और नदियां हमारी धरोहर हैं। इस कार्यक्रम में जनपद सीईओ सूरज मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
