
छतरपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सेवा परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित होते ही छतरपुर जिले के लवकुशनगर में जश्न का माहौल बन गया। क्षेत्र की बेटी मान्यका चौरसिया का DSP पद पर चयन होने से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।
मान्यका की इस बड़ी उपलब्धि पर खजुराहो सांसद बी.डी. शर्मा विशेष रूप से उनके घर पहुँचे। उन्होंने मान्यका और उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि मान्यका ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि मान्यका बचपन से ही मेधावी रही हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम के साथ यह सफलता हासिल की है। उनकी कामयाबी को जिले की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बताया जा रहा है।
लवकुश नगर में मान्यका चौरसिया की इस उपलब्धि का लोगों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया।
