इटारसी। 58वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो चैंपियनशिप 26 अक्टूबर तक नरसिंहपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए नर्मदापुरम जिले की टीम का चयन पिपरिया में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया।
जिला खो-खो संघ के सचिव अश्वनी मालवीया ने बताया कि ट्रायल में बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, इटारसी, सिवनी मालवा और नर्मदापुरम के लगभग 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से वरिष्ठता और प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
संघ अध्यक्ष बशारत खान ने टीम की घोषणा की, जिसमें नीरज, लोकेश, सूरज, अनुराग, निहाल, ओमी, प्रशांत, शांतनु, दीपक, देवेश, देव, मनजीत, अनुज और दीपेश शामिल हैं। टीम को विंध्याचल एक्सप्रेस से नरसिंहपुर रवाना किया गया।
संघ उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि इस बार चयन प्रक्रिया में खिलाड़ी बेहतरीन तकनीकी कौशल और खेल भावना के साथ शामिल हुए।
