ऊर्जा मंत्री ने उपनगर ग्वालियर का किया निरीक्षण, अफसरों पर जताई नाराजगी

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के विभिन्न वार्डो में आमजन की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सड़क, सीवर एवं विद्युत व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, एसडीएम अशोक चौहान, कार्यपालन यंत्री रामू शुक्ला व सुशील कटारे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सीवर ओवर फ्लो एवं सीवर लाइन की सफाई न होने के कारण गंदे पानी से जल भराव की समस्या मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा तीन दिवस में सीवर समस्या का स्थाई निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान न्यू कॉलोनी नम्बर तीन एवं नेहरू नगर में गंदे पानी व सीवर की समस्या से आमजन ने अवगत कराया। सीवर लाइन से मिलान के साथ ही सीवर की समय पर सफाई के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर सफाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए। साथ ही नेहरू नगर पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही पेडों की छटाई के निर्देश भी दिए। साथ ही तानसेन रोड स्थित सीवर चेम्बर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए।

Next Post

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन लापरवाही से चल रहे डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में युवक घायल हो गया जबकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.फरियादी रविंद्र पुरी, निवासी अरिहंत नगर ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की सुबह […]

You May Like