तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन लापरवाही से चल रहे डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में युवक घायल हो गया जबकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.फरियादी रविंद्र पुरी, निवासी अरिहंत नगर ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह अपने दोस्त 32 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा के साथ गोम्मटगिरी चौराहा के पास से गुजर रहा था.

तभी डंपर नम्बर एमपी 04 जेडएस 8839 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के चलते प्रवेश विश्वकर्मा सड़क पर गिरकर घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी गंभीर घायल

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की शाम लापरवाही से दौड़ती कार ने एक्टिवा सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि पति भी घायल हुआ है.फरियादी संतोष सिंह राजावत, निवासी नंदानगर ने बताया कि वे उनकी 38 […]

You May Like