गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

सीधी। जिले के पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत ग्राम सतोहरी में सड़क किनारे गिरे हुए पेड़ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर की।

मृतक की पहचान बजरंगढ़ निवासी मनमोहन साहू पिता राम भजन साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पड़ा पेड़ ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण बना। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर गिरे पेड़ों और अन्य अवरोधों को समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय की आज रखी जाएगी नींव

Sun May 3 , 2026
ग्वालियर। शहर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम जुडऩे जा रहा है। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा प्रस्तावित आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय, ग्वालियर का भूमि पूजन 4 मई को प्रात: 9:30 बजे शिवपुरी लिंक रोड, शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में होगा। भूमि पूजन समारोह […]

You May Like

मनोरंजन