इंदौर:पुलिस ने 42 वर्षीय महिला की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी लंबे समय तक शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करता रहा और बाद में मुकर गया.पुलिस के अनुसार पीड़िता ने स्कीम नंबर 71 निवासी अचल जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और काफी समय तक उसे विश्वास में लेकर शोषण करता रहा.
जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया. महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ गाली गलौज और मारपीट की, साथ ही घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है
