विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीईओ ने छात्रों को दिये टिप्स

रीवा। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मऊगंज जिले के शासकीय पुष्पराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटहा का औचक निरीक्षण बुधवार की दोपहर करने पहुंचे. जहा छात्र संख्या कम पाई गई, जिस पर डीईओ ने नाराजगी जाहिर की. साथ ही आने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. 12 वीं के छात्रों को रासायन शास्त्र एवं परीक्षा के संबंध में टिप्स दिये और छात्रों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि परीक्षा से डऱना नही है. पाठ्यक्रम का अध्ययन पूरी लगन के साथ करे. अभी से परीक्षा की तैयारी में जुट जाय और सभी विषयों का अच्छे से अध्यनन करे. डीईओ राजराज मिश्रा ने रासायन शास्त्र के छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जो बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों के काम आएगी. निरीक्षण के दौरान कम संख्या छात्रों की मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की. विद्यालय में 238 छात्र दर्ज हैं जिसमें 161 छात्र ही मौजूद रहे. वही 15 शिक्षक में से 12 शिक्षक उपस्थित रहे, जबकि तीन शिक्षक अवकाश पर थे. निरीक्षण के दौरान डीईओ ने साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सहायक संचालक राजेश मिश्रा मौजूद रहे.

Next Post

दो तस्करो के कब्जे से 5 किलो गांजा जप्त

Wed Dec 3 , 2025
सिंगरौली। खुटार चौकी पुलिस ने हर्दी पेट्रोल पंप के पीछे पगडण्डी रास्ता में घेराबंदी करते हुये दो आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 5 ग्राम बाजार कीमत 75 हजार रूपये का गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार की है। चौकी प्रभारी शीतला यादव की उक्त कार्रवाई में भूमिका सराहनीय रही। […]

You May Like