दो तस्करो के कब्जे से 5 किलो गांजा जप्त

सिंगरौली। खुटार चौकी पुलिस ने हर्दी पेट्रोल पंप के पीछे पगडण्डी रास्ता में घेराबंदी करते हुये दो आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 5 ग्राम बाजार कीमत 75 हजार रूपये का गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार की है। चौकी प्रभारी शीतला यादव की उक्त कार्रवाई में भूमिका सराहनीय रही।

खुटार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव को मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि हर्दी पेट्रोल पम्प के पीछे पगडण्डी रास्ता में दो व्यक्ति एक नीले रंग के पिण्डू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री एवं परिवहन करने के फिराक में है। सूचना की तस्दीक करने के लिए चौकी प्रभारी खुटार ने गठित पुलिस टीम को रवाना किया। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के समीप पगडण्डी रास्ते में घेराबंदी कर दो युवको को दबोचा। जहां उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी ने उक्त मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। जहां एसपी एवं एएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुये आरोपी संजय कुमार यादव पिता गोमती प्रसाद यादव उम्र 29 वर्ष निवासी छतौली एवं प्रदीप कुमार विश्वकर्मा पिता अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष 6 माह निवासी मझौली के कब्जे से कुल 5 किलो 5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 75 हजार रूपये की जप्त की गयी। आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 (बी)एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीतला यादव, सउनि मनीष सेन, प्रआर उमेश विश्वकर्मा, गणेश मीणा, राय सिंह, रावेन्द्र सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, रामबहोर रावत, आर रमेश यादव, गौरव यादव, उमेश, विनोद शाक्य, राजेश यादव, अभिषेक कुशवाहा की सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

रीवा संभाग ई आफिस में प्रदेश में प्रथम स्थान पर  

Wed Dec 3 , 2025
रीवा। प्रशासनिक नवाचार के तहत ई आफिस व्यवस्था लागू की गई है. अब कार्यालयों के अंदर तथा अन्य कार्यालयों में फाइलों का संचालन ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है. ई आफिस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करके रीवा संभाग में संभागीय रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया […]

You May Like