शिवपुरी में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां

शिवपुरी, 11 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए रैली का आयोजन होगा, जिसकी इन दिनों तैयारियां चल रहीं हैं।
रैली में लगभग 10 हजार युवा भाग लेंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां किए जाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि अग्निवीर सैनिक भर्ती में 10 जिलों के युवा शामिल होंगे। इसके लिए शिवपुरी का फिजिकल कॉलेज स्थान चुना गया है। ये रैली एक अगस्त से शुरु होकर 14 अगस्त तक चलेगी।

Next Post

भिंड में मंदिर में सो रहे पुजारी को ‘ब्लैक कोबरा’ ने डसा, हुई मौत

Fri Jul 11 , 2025
भिंड। भिंड के शिव मंदिर में सो रहे पुजारी को ब्लैक कोबरा ने काट लिया जिसके बाद पुजारी ने ग्रामीणों को जानकारी दी। अस्पताल में इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। कुरथरा गांव के पुजारी ब्रह्मानंद बौहरे मंदिर परिसर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्लैक कोबरा […]

You May Like