रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से टकराई कार, सुरक्षित बचा परिवार

सतना: शहर के मारुति नगर क्षेत्र में स्थित गेट विहीन रेलवे क्रासिंग में बुधवार की शाम एक कार मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आ गई। कार का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कार में सवार संजय शुक्ला (42) उनकी पत्नी सपना और बेटी अंशिका बाल-बाल बच गए। इनमें से किसी को कोई चोट नहीं आई, सभी सुरक्षित हैं। आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली गई है, कार चालक के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कायमी की जाएगी। घटना शाम पौने 7 बजे की बताई गई।

बताया गया है कि शाम लगभग पौने 7 बजे कार नंबर एमपी- 19 जेड ए 0251 में सवार संजय शुक्ला अपने परिवार के साथ मुख्त्यारगंज की ओर से मारुति नगर स्थित घर जा रहे थे। उस समय बारिश हो रही थी। जैसे ही कार गेट विहीन रेलवे क्रासिंग पर पहुंची संजय ने देखा कि स्टेशन की ओर से मालगाड़ी का इंजन बिरला सीमेंट साइडिंग की ओर जा रहा है। सामने रेल इंजन देखते ही संजय घबरा गए, उनकी गाड़ी बंद हो गई। उधर, इंजन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लिए मगर तब तक फासला इतना कम रह गया था कि इंजन का अगला हिस्सा कार के बाएं हिस्से से आकर चिपक गया।

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म-लूट के 3 और अपहरण के 8 आरोपी गिरफ्तार

Thu Jun 26 , 2025
सतना : अपहरण की घटना की जांच कर रही पुलिस ने जब आरोपियों को पकडक़र पूछताछ की तो मालुम हुआ कि अपहृत युवक ही महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मुख्य आरोपी है. लिहाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां अपहरण की घटना में शामिल […]

You May Like