जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र में एक युवक शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मझगवां में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी नानी के यहां रहती है।
कटंगी ग्राम मझगवां में रहने वाला दिब्बु बर्मन की बहन का ससुराल मझगवां में है जिसके चलते वह बहन से मिलने आता था इस बीच उसकी किशोरी से दोस्ती हो गई और वह उसे शादी का झांसा देकर बीते छह माह से घर के पीछे जंगल में उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया
