समिति प्रबंधक 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

सागर।लोकायुक्त पुलिस सागर ने सरपंच से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए जरुवा समिति के सहायक प्रबंधक और दो अन्य निजी सहायकों को रंगे हाथों पकड़ा है. जिनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया गया है.

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी दिनेश सिंह राजपूत निवासी ग्राम मुर्रई सरपंच ग्राम पडऱई बुजुर्ग तहसील देवरी ने लिखित में शिकायत की थी कि ग्राम पडऱई बुजुर्ग तह देवरी के ऐसे किसान जिन्होंने वर्ष 2025 में मूँग के उपार्जन हेतु सेवा सहकारी समिति जरुआ तहसील केसली में रजिस्ट्रेशन कराया हैं, उनके मूँग की तुलाई आवेदक द्वारा कराई गई है. लगभग 371 क्विंटल मूंग की तुलाई हो चुकी है. उक्त मॉल को जब शिविका वेयर हाऊस में जमा करने हेतु भेजा गया तो उसके संचालक दिव्यांश तिवारी द्वारा माल खराब ग्रेडिंग का बतला कर रखने से मना कर दिया गया. इस पर आवेदक द्वारा सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति जरूआ श्री संतोष चौबे से संपर्क कर बात की एवं माल वापस करने हेतु कहा तो सेवा सहकारी समिति जरूआ तहसील केसली समिति के सहायक प्रबंधक संतोष चौबे द्वारा उनके सहायक राजेश पांडे एवं शिविका वेयर हाऊस सहजपुर के संचालक दिव्यांश तिवारी के साथ मिल कर मूँग की ग्रेडिंग रिपोर्ट को सही करके उसे वेयर हाऊस में रखवाने एवं माल की टीसी बनाने के बदले में 2 लाख रु की मांग की गई . इस पर आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस सागर को कार्यवाही हेतु शिकायती आवेदन दिया गया.

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा द्वारा शिकायत का सत्यापन करने हेतु निरीक्षक रोशनी जैन को अधिकृत किया गया. शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपीगण आवेदक से 01 लाख रुपये लेकर कार्य करने के लिए सहमत हो गए. अग्रिम कार्यवाही के दौरान आरोपी संतोष चौबे को आवेदक से 1 लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपी द्वारा आवेदक से रुपये लेकर अपने साथी अजय सिंह घोषी को दे दिए थे इसीलिए अजय सिंह घोषी (प्राइवेट व्यक्ति ) को भी इस प्रकरण में सह आरोपी बना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक रोशनी जैन एवं निरीक्षक कमल सिंह उईके सहित ट्रैप दल ने जरूवा वेयर हाउस केसली में संतोष चौबे सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति जरूआ तहसील केसली समिति, सहायक राजेश पांडे (प्राईवेट व्यक्ति )एवं शिविका वेयर हाऊस सहजपुर का संचालक दिव्यांश तिवारी (प्राईवेट व्यक्ति) को एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

Next Post

कांग्रेस ने ज्ञापन देकर OBC में 27 % आरक्षण को लागू करने की मांग की

Thu Aug 28 , 2025
विदिशा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि यह ज्ञापन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ सौंपे गए हैं। विदिशा में कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द प्रदेश में […]

You May Like