कांग्रेस ने ज्ञापन देकर OBC में 27 % आरक्षण को लागू करने की मांग की

विदिशा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

बताया गया कि यह ज्ञापन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ सौंपे गए हैं। विदिशा में कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द प्रदेश में 14 की बजाय 27 फीसदी आरक्षण ओबीसी वर्ग को दिए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष कांग्रेस मोहित रघुवंशी ने बताया कि 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 27 फीसदी आरक्षण करने की घोषणा कर दी थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद उस पर अमल नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने भी इस पर मुहर लगाई थी, उसके बाद भी प्रदेश सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। हाईकोर्ट में भी याचिका हमारे द्वारा लगाई गई है। ज्ञापन सौंपकर 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग की गई है।

Next Post

लेडी डॉक्टर की अनुपस्थिति में डिलेवरी, नवजात की मौत

Thu Aug 28 , 2025
आष्टा। नगर के शासकीय सिविल अस्पताल में डिलेवरी के बाद एक नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है. नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया. उक्त लेडी डॉक्टर को नोटिस दिया गया है. जानकारी के अनुसार किला निवासी गर्भवती महिला फरीन को परिजन अस्पताल लाए थे. उस समय महिला […]

You May Like