लेडी डॉक्टर की अनुपस्थिति में डिलेवरी, नवजात की मौत

आष्टा। नगर के शासकीय सिविल अस्पताल में डिलेवरी के बाद एक नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है. नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया. उक्त लेडी डॉक्टर को नोटिस दिया गया है.

जानकारी के अनुसार किला निवासी गर्भवती महिला फरीन को परिजन अस्पताल लाए थे. उस समय महिला डॉक्टर माधवी राय की ड्यूटी थी. परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर ड्यूटी से नदारद थीं. उनके आने का काफी देर इंतजार किया. करीब दो घंटे बाद नर्स व दाई ने नार्मल डिलेवरी कराई, लेकिन जन्म लेते ही शिशु ने दम तोड़ दिया. घटना का पता चलने पर परिजन व पार्षद शेख रईस अस्पताल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया. उनका कहना था कि यदि समय पर डिलेवरी होती तो नवजात की जान बच जाती. इस मामले में डॉ. माधवी राय का कहना है कि सुबह से दोपहर दो बजे तक ड्यूटी का समय रहता है. फिर ऑन कॉल पर रहती हूं। महिला आई थी, जिसकी सिस्टर ने डिलेवरी कराई. हो सकता है बच्चे ने पहली सांस अंदर ली हो और उसकी वजह से मौत हुई हो. घटना का मुझे दुख है. परिजन जो आरोप लगा रहे हैं वह गलत है.

नोटिस का जबाव आने के बाद करेंगे कार्रवाई

सिविल अस्पताल में रात को प्रसूता की डिलेवरी के बाद नवजात की मौत हुई थी। परिजन के साथ आए कुछ लोगों ने अपना विरोध जताया था। इस मामले में मेरी तरफ से महिला डॉक्टर माधवी राय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

डॉ. अमित माथुर, ब्लॉक मेडीकल आफिसर, आष्टा

Next Post

28 दिन में आये कुत्ते के काटने के 166 मामले, जिला चिकित्सालय में नहीं रेबिज इंजेक्शन

Thu Aug 28 , 2025
ब्यावरा। नगर सहित जिले भर में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्ते के हमले एकाएक बढ़े है. अस्पतालों में हर दिन कुत्तों के काटने के मामले आ रहे है. ब्यावरा के सिविल अस्पताल में ही अगस्त के 28 दिन में 166 मामले कुत्ते के काटने के आए है. विदित है […]

You May Like