खेजड़ा घाट, हथाईखेड़ा डेम और वन विहार तालाब में श्रमदान

भोपाल।जल गंगा संवर्धन अभियान- 2025 के तहत भोपाल जिले में काम किया जा रहा है. सभी जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के उद्देश्य से सभी स्थानों पर जन-सहभागिता आधारित गतिविधियाँ संचालित की जा रही है. जिला प्रशासन और मप्र जन अभियान परिषद की संयुक्त टीमें अभियान में जुटी है. बुधवार को बैरसिया स्थित खेजड़ा घाट की बाह्य नदी में छात्रों ने साफ-सफाई के साथ बोरी बंधान का निर्माण किया. इसके अतिरिक्त, हथाईखेड़ा डेम में भी सफाई कार्य संपन्न हुआ.

पोस्टर-बैनर और चित्रकला प्रतियोगिता

इसी क्रम में वन विहार के समीप स्थित छोटे तालाब में नगर निगम भोपाल के सहयोग से पानी की सतह पर उगी हुई घास को हटाकर तालाब की सफाई की गई. इस श्रमदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र, जन अभियान परिषद के जिला एवं विकासखंड समन्वयक तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समुदाय को जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सतत विकास के लिए प्रेरित करना है. इस दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा भी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर-बैनर और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्रों को जल संरक्षण का संदेश देने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन RKMP पर भी रुकेगी

Thu Apr 17 , 2025
भोपाल।पमरे भोपाल मंडल यात्रियों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन के प्रोत्साहन की दिशा में प्रयासरत है. इसी क्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दक्षिण दर्शन यात्रा कराई जा रही है. यह विशेष ट्रेन दिनांक 09 जून 2025 को […]

You May Like