राहुल गांधी तीन जून को भोपाल आएंगे

भोपाल, 29 मई (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तीन जून को भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन से जुड़े आयोजन में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए आज कहा, “अब वह बहुप्रतीक्षित समय आ गया है जब आदरणीय राहुल गांधी जी मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन के नवसृजन की आधारशिला रखेंगे। आगामी 3 जून 2025 को, भोपाल में एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति तथा सभी जिला अध्यक्षों के साथ संवाद कर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन संगठनात्मक पुनर्गठन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो आगामी समय में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।”

Next Post

भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी: साय

Thu May 29 , 2025
रायपुर 29 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम सभागार में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के तहत आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में गुरुवार को कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है, हमारे देश […]

You May Like