मेडिकैप्स कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन

इंदौर: बुधवार को सुबह से शाम तक छात्र मेडिकैप्स विश्वविद्यालय कॉलेज परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहे. छात्रों ने प्रशासन से कई समस्याओं का समाधान मांगा. इस दौरान कुछ फैकल्टी ने छात्रों को क्लास में जाने के लिए दबाव डाला, लेकिन छात्र शांतिपूर्वक अपनी लड़ाई जारी रखे.प्रदेश महासचिव एनएसयूआई, शुभम सिंह दरबार ने बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन देने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.

छात्रों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुलाई. पुलिस ने प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद स्थापित कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया. प्रशासन ने कुछ मांगों को पूरा करने के लिए 10-15 दिन का समय मांगा. शुभम दरबार ने बताया कि प्रदर्शन के बाद वार्डन को हटाने की मांग मान ली गई और कैंटीन वेंडर को साफ-सुथरा खाना देने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

यदि 7 दिनों में कोई गड़बड़ी हुई, तो वेंडर को टर्मिनेट कर दिया जाएगा. मेडिकैप्स कॉलेज के रजिस्ट्रार पी.सेलवनाथन ने बताया कि छात्रों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाएगी और एग्जाम तीन यूनिट में ही आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के हित में निर्णय लेगा, और सभी फैसले छात्रों की मर्जी के अनुसार नहीं होंगे.

Next Post

पेचवर्क और सड़क समतलीकरण का कार्य तत्काल करें

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर: निगम आयुक्त ने बुधवार को बीआरटीएस सड़क की रेलिंग और बस स्टॉप हटाने के कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से डिवाइडर निर्माण और बीआरटीएस से रैलिंग, बस स्टॉप और पेंच वर्क की सिलसिलेवार जानकारी मांगी. अधिकारियों ने बताया कि 8 बस स्टॉप हटा दिए गए है […]

You May Like