शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों बदरवास से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ग्राम डगौरा और ऐचवारा के बीच सड़क किनारे दो युवक गंभीर हालत में मिले। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम उन्हें बदरवास अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान ग्राम रिजौदा निवासी बहादुर पुत्र रामरतन केवट और उसके भांजे किशोरी पुत्र माखन केवट, निवासी ग्राम डोडयाई, के रूप में हुई है। बहादुर और किशोरी केवट किसी काम से बदरवास आए थे। वे बाइक से अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
