किसानों को रोकने स्टेशन छावनी में तब्दील

बीना:अचानक पुलिस द्वारा बीना रेलवे स्टेशन का घेराव कर छावनी में तब्दील कर दी गई थी. दरअसल मेगदादु बांध परियोजना को रोकने सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों से आंदोलन करने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर जिलों का पुलिस बल तैनात रहा.इस दौरान जीटी एक्सप्रेस के पहुंचते ही पुलिस ने राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नदी संपर्क किसान संगठन के किसानों की तलाश की, लेकिन सभी किसानों को पहले ही नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशन पर उतार लिया गया था, जिससे ट्रेन में अन्य कोई किसान संगठन के सदस्य नहीं मिले. ट्रेन को दिल्ली रवाना कर दिया.

इस दौरान तैयारी का जायजा लेने के लिए डीआइजी, एडिशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी भी बीना पहुंचे थे. इंटेलिजेंस की रिपोर्ट थी कि राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नदी संपर्क किसान संगठन के सदस्य, चैत्रई से नईदिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन करने के लिए जा रहे हैं, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और अलग-अलग स्टेशन पर टीम ने किसानों को उतार लिया.

यह सभी किसान रिजर्वेशन कराकर नई दिल्ली जा रहे थे, जिससे इन किसानों की पहचान करने में पुलिस के लिए दिक्कत नहीं हुई. शहर में पुलिस का आना शुरू हो गया था, जो लोगों में चर्चा का विषय रहा, लेकिन शासन, प्रशासन ने यह जानकारी लोगों तक नहीं पहुंचने दी. संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सीताराम ठाकुर ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांग की है कि जिस तरह से किसानों के साथ बुरा बर्ताव किया गया उसे रोका जाए, जिस प्रदेश में किसानों ने अपनी मेहनत से मध्य प्रदेश को अवार्ड दिलाया उसी मध्य प्रदेश में किसानों के साथ बुरा बर्ताव किया गया वह निंदनीय है, बुरा बर्ताव करने वालों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए.

Next Post

दक्षिण कोरिया में 267 यात्रियों को ले जा रही नौका समुद्र में फंसी, कोई हताहत नहीं

Thu Nov 20 , 2025
सोल 20 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण कोरिया के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में बुधवार को 267 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री नौका फंस गई। समाचार एजेंसी योनहास ने यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार कल रात 8:17 बजे (1117 जीएमटी) तट रक्षक बल को सूचना मिली कि 246 यात्रियों और 21 […]

You May Like