जेस जॉनसेन ने डब्ल्यूपीएल नीलामी से लिया अपना नाम वापस

सिडनी 27 नवंबर (वार्ता) कंधे की तकलीफ से उबर रही ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन ने गुरुवार से शुरु हो रही महिला प्रीमियर लीग ( डब्ल्यूपीएल) 2026 की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है। डब्ल्यूपीएल ने बुधवार को नीलामी से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जोनासेन के नीलामी से नाम वापस लेने की जानकारी फ्रेंचाइजी को दी। उन्होंने यह भी बताया है कि बैटर प्रतीक रावल, विकेटकीपर-बैटर यास्तिका भाटिया और सीमर वीजे जोशीथा सभी चोटिल हैं, हालांकि उनके नाम नीलामी पूल का हिस्सा हैं। हालांकि, ये तीनों खिलाड़ी जरूरी 15 लोगों की टीम का हिस्सा नहीं बन सकती। अगर कोई फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को चुनती है, तो उन्हें रिप्लेसमेंट की इजाजत नहीं होगी।

रावल ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रूपये और भाटिया ने 30 लाख रूपये तथा जोशीता 10 लाख रूपये रखा है। डब्ल्यूपीएल ने कहा फ्रेंचाइजी को यह भी बताया है कि भारत की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन वह नीलामी का हिस्सा होंगी। वहीं, काश्वी गौतम को फिट घोषित कर दिया गया है। वस्त्राकर बेस प्राइस 50 लाख और गौतम का 30 लाख रूपये है।

33 साल की जोनासेन डब्ल्यूपीएल में पांच ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीते हैं। टूर्नामेंट में केवल हरमनप्रीत कौर ने उनसे अधिक सात बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीते हैं।

Next Post

एनआईए अदालत ने नकली नोट मामले में दी पाकिस्तानी नागरिक को 10 साल की सजा

Thu Nov 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने राजस्थान में 2019 के नकली नोट मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है अदालत ने आरोपी रण सिंह को सजा सुनाते हुए उस पर 94,000 रुपये मूल्य के […]

You May Like