सुदामा नगर से डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट की शुरुआत

इंदौर:देश में स्वच्छता के साथ इंदौर ने डिजिटल शहर बनने की राह पकड़ ली है. सुदामा नगर से डिजिटल प्लाट योजना की शुरुआत कर दी गई. महापौर और आयुक्त ने उक्त डिजिटल पता योजना का शुभारंभ किया. इसके तहत नगर निगम के वार्ड 082 से आज सुबह इसकी शुरुआत हो गई है पांच मकानों पर डिजिटल प्लेट लगा दी गई. उक्त प्लेट पर क्यूआर कोड, अंकित है और उससे निगम पोर्टल पर जाकर अपने टैक्स और अन्य विभागों की जानकारी हासिल के जा सकती है. इतना ही नही उक्त क्यूआर कोड गोपनीय भी रहेगा और कोई अन्य व्यक्ति आपकी डिटेल नही देख सकेगा.

नगर निगम ने आईटी सेक्टर में अपने कदम बढ़ाते हुए आधुनिक डिजिटल पता योजना शुरू कर दी है. आज शहर के वार्ड 82 में स्थित त्रिवेणी कॉर्नर पर डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया. इस दौरान औपचारिक रूप में सुदामा नगर निवासी सदाशिव कौतुक के मकान पर डिजिटल प्लेट से महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने फीता हटाकर योजना की शुरआत की

Next Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद

Mon Jun 30 , 2025
सतना लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्य व योजनाओं की भेट की पुस्तिका सतना:बीजेपी के दिग्गज नेता व भारत सरकार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सतना सांसद गणेश सिंह ने मुलाकात की। सांसद ने दिल्ली स्थित उनके निज आवास पर सौजन्य भेंट करते हुए देश के प्रधानमंत्री […]

You May Like