
– सतना जीआरपी की कार्रवाही
– ट्रेन यात्रियों के मिले मोबाइल फोन
सतना,। रेलवे स्टेशन और चलती टे्रन में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जीआरपी ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। इसके कब्जे से पौने दो लाख रुपए के मोबइल फोन जब्त किए गए हैं। जीआरपी का कहना है कि मोबाइल जब्ती के बाद कई अपराधों का खुलासा हो सकता है। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि 30 दिसंबर को अपराध 179-601/24 में धारा 305(सी) बीएनएस के मामले में अपराधी की तलाश चल रही थी। शहर व रेलवे कॉलोनी में पुलिस टीमें सुराग जुटा रही थींं। तभी मुखबिर से खबर मिली कि रेलवे कॉलोनी में शारदा मंदिर के पास बजरहा टोला का सुमित चौधरी मोबाइल बेचने की चर्चा कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर सुमित ने भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम सुमित उर्फ रजनीश चौधरी पिता लालू चौधरी (20) निवासी बजरहा टोला बताया। आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि एक मोबाईल रेवांचल ट्रेन से चोरी किया था। एक अपराध का खुलासा होने पर जब आरोपी से तकनीकी तौर पर पूछताछ हुई तो उसने रेलवे स्टेशन सतना एवं ट्रेनो में मोबाइल चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के मोबाइल रेलवे कॉलोनी में एक टूटे क्वाटर में छिपाकर रखा है। आरोपी की निशादेही पर जीआरपी ने 9 मोबाइल जब्त किए। जिनकी कीमत 1 लाख 85 हजार रुपए के करीब है। आरोपी को पकडऩे और मोबाइल जब्ती में चौकी प्रभारी राजेश राज, एएसआई आरएस शुक्ला, अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षक दयाचन्द्र तिवारी, आरक्षक अवधेश मिश्रा, प्रशांत यादव, आरती दुबे, आरपीएफ से आरक्षक केशबली, चेतराम प्रजापति की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर ने पुलिस टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है।
