
इंदौर। अंबिकापुरी मेन क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां तंग आकर एक पिता ने अपने 23 वर्षीय बेटे की मोगरी से पीट-पीटकर हत्या कर दी.मृतक गोलू भावसार नशे का आदी था और आए दिन मोहल्ले में हंगामा करता था. पड़ोसियों के अनुसार वह अपनी मां को धक्का देता, गाली-गलौज करता और रोज झगड़े करता था.
मंगलवार को भी वह नशे की हालत में घर लौटा और पैसे मांगते हुए माता-पिता से विवाद करने लगा. गुस्से में आकर पिता सतीश भावसार ने मोगरी से उसके सिर पर वार कर दिया.वारदात के समय गोलू की मां मौजूद थी लेकिन कुछ कर नहीं सकी.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त मोगरी जब्त कर ली गई है. एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी ने बेटे की आदतों से तंग आकर हत्या करना स्वीकार किया है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है. गोलू की पत्नी डेढ़ साल पहले उसे छोड़ चुकी थी और वह रोज शराब के नशे में परिजनों से मारपीट करता था.
