शहर में आज से दो दिन तक बन्द रहेगी जलपूर्ति

शहरवासियों को दो दिन फिर से करनी पड़ेगी जद्दोजहद

सिंगरौली : जिला मुख्यालय बैढ़न में कल 28 फरवरी से 1 मार्च तक अमृत जल योजना के तहत जलपूर्ति बन्द रहेगी। जिसके चलते शहर वासियों को फिर से पेयजल के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।गौरतलब है कि ननि क्षेत्र में जल आपूर्ति की स्थिति लड़खड़ाई हुई है। यहां आये दिन अमृत जल योजना के पाईप एवं मोटर में खराबी के चलते पिछले करीब दो महीने से दो-दो, तीन-तीन दिन के अंतराल में मोहल्लों के घरों में किसी तरह पानी पहुंच रहा है।

उसमें भी जल आपूर्ति की समयसीमा निर्धारित नही है। जिसके चलते अमृत जल योजना के पानी पर निर्भर रहवासियों को बाल्टी भर पानी के लिए दूर-दूर हैण्डपंपों पर जाना पड़ रहा है। उसमें भी लम्बी कतारे लग जा रही हैं। इधर नपानि के अधिकारियों ने बताया है कि दो दिन कल 28 फरवरी से 1 मार्च तक जल आपूर्ति नही हो पाएगी। ऐसे में यहां के रहवासियों को इधर-उधर नजरे दौड़ा कर बाल्टी भर पानी के लिए भटकना पड़ेगा।
इनका कहना
बैढ़न जोन में पाइप लाइन मरम्मत के कारण 28 फरवरी एवं 1 मार्च को अमृत जल प्रदाय के तहत जल आपूर्ति बंद रहेगी। मरम्मत उपरांत सुचारू रूप से जल आपूर्ति शुरु हो जाएगी।
व्हीपी उपाध्याय
कार्यपालन यंत्री
नपानि सिंगरौली

Next Post

पहले दिन हिंदी का पेपर सरल, विद्यार्थी खुश

Fri Feb 28 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like