दिग्विजय की सीट पर मीनाक्षी नटराजन को मौका, खडगे और खेड़ा को कर्नाटक से बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने मध्य प्रदेश से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव मैदान में उतारा गया है।

मध्य प्रदेश में यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रिक्त हुई है।

सूत्रों ने कहा महिला होना और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका को देखते हुए मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा जताया गया है। मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिना जाता है।

Next Post

एक घंटे के आंधी-पानी में थमा भोपाल, गुल हुई बत्ती; थमा ट्रैफिक, करोड़ों खर्च पर पानी फिरा

Thu Jun 4 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में गुरुवार को हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश और आंधी ने शहर की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी. बारिश से पहले नगर निगम द्वारा नालों की सफाई और बिजली कंपनी द्वारा व्यापक मेंटेनेंस के दावे किए जा रहे थे, लेकिन पहली ही तेज बारिश […]

You May Like

मनोरंजन