15 से होंगे धान खरीदी के पंजीयन शुरू

जबलपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए जिले में किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर से प्रारंभ होगा। समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा का विक्रय करने के लिये किसान अपना पंजीयन 10 अक्टूबर तक करा सकेंगे। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के अनुसार किसान अपना पंजीयन एमपी किसान एप पर स्वयं के मोबाइल से घर बैठे करा सकते हैं.

अथवा ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र तथा सहकारी समितियों या सहकारी विपणन संस्थाओं में जाकर भी पंजीयन कराया सकेगा। इन केंद्रों पर किसानों का पंजीयन निःशुल्क किया जायेगा।

जबकि, एमपी ऑनलाइन कियॉस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं साईबर कैफे पर निर्धारित शुल्क देकर किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे। सिकमी अथवा बटाईदार एवं वन प‌ट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल निर्धारित सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर ही उपलब्ध होगी।किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज के विक्रय के लिये पंजीयन कराने हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर पंजीयन केंद्र पहुंचना होगा ।

Next Post

किसानों के खाद की परेशानी मुझसे देखी नहीं जाती

Thu Sep 4 , 2025
सतना: सांसद गणेश सिंह ने किसानों की जरूरत की रासायनिक खाद की कमी को देखते हुए कहा है कि संबंधित जिले एवं प्रदेश के विभागों के अधिकारी इसे गंभीरता से लें, किसानों की लंबी लाइन देख कर मुझे बहुत कष्ट हो रहा है, खाद के वितरण में पारदर्शिता की भी […]

You May Like