जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत पिपरिया कलारी के पास चोरों ने वन रक्षक के सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवर एवं नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक श्रीमती अनिमा बोस 41 वर्ष निवासी पिपरिया कलारी के पास खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वन विभाग में नौकरी करती है.
घर में ताला लगाकर अपने शासकीय क्वाटर पोली पाथर ग्वारीघाट चली गयी थी तभी चोरों ने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी 35 हजार रूपये पार कर दिये।
