भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने ग्वालियर पुलिस व प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया

ग्वालियर: ग्वालियर में कथित तौर पर बाबा अम्बेडकर का पुतला फूंकने के प्रयास की घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने पोस्ट कर लिखा है ‘संविधान निर्माता के पुतला दहन का प्रयास लोकतंत्र व सामाजिक न्याय को खुली चुनौती है।

‘ चंद्रशेखर ने ग्वालियर पुलिस व प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि यदि आरोपी पर मामला दर्ज नहीं किया गया तो 1 जनवरी को ग्वालियर में जन आंदोलन होगा।
मामले में एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने कहा कि पुतला चंद्रशेखर का दहन करने का प्लान था। पुलिस मामले की गंभीरता को समझती है, इसलिए पुतला दहन होने से रोका गया। शांति भंग करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड्स में शामिल होना बेहद खास रहा : नेहा हरसोरा

Sun Dec 28 , 2025
मुंबई, 28 दिसंबर (वार्ता) अभिनेत्री नेहा हरसोरा का कहना है कि 25वें इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड्स में शामिल होना उनके लिये बेहद खास रहा। स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा में सायली का किरदार निभा रहीं नेहा हरसोरा के लिए यह पल निजी और प्रोफेशनल दोनों ही तरह से […]

You May Like

Play sound