महंगाई और गैस संकट ने आम जनता का जीना किया मुश्किल: एनएसयूआई 

जबलपुर। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने स्थापना दिवस के अवसर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रानीताल चौक से भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने अर्थी जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जन आक्रोश व्यक्त किया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल ने किया। देवकी पटेल ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि महंगाई और गैस संकट ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। उनके अनुसार, हर घर की रसोई प्रभावित हो रही है और विशेष रूप से महिलाएं भारी परेशानियों का सामना कर रही हैं।

देवकी पटेल ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है, लेकिन जिम्मेदार लोग मौन बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब जनता जाग चुकी है और अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। हालांकि स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

प्रदर्शन में शामिल हुए कार्यकर्ता

इस दौरान सौरभ नाटी शर्मा, लखन घनघोरिया, देवकी पटेल, विनय सक्सेना जी, संतोष, अयोध्या तिवारी, अभिषेक यादव, रविंद्र गौतम, कमलेश यादव, गीता, शरद तिवारी, समर्थ अवस्थी, राहुल यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, नंद कुमार कुशवाहा, प्रवीण चौहान, आयुष पहाड़िया, सिद्धांत जैन, आशीष सावले, अंकुर गुप्ता, रौनक मिश्रा, बबलू नामदेव, रज्जू सराफ, अजय रावत, दिलीप साहू, पंकज पटेल, सतीश तिवारी, कमल दीक्षित, अंचित सोनी, शान कुमार, प्रतीक शुक्ला, सागर शुक्ला, पलाश यादव, पप्पू पटेरिया, पप्पी पटेरिया, रोशनी पटेरिया, कीर्ति सिंह, भावना निगम, गीत, शरद तिवारी और इंदिरा पाठक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Thu Apr 9 , 2026
जबलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने रांझी और रामपुर छापर स्थित नवनिर्मित 100 बिस्तरीय सिविल अस्पतालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. नवीन कोठारी ने वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी कक्ष का अवलोकन कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित […]

You May Like

मनोरंजन