सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

जबलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने रांझी और रामपुर छापर स्थित नवनिर्मित 100 बिस्तरीय सिविल अस्पतालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. नवीन कोठारी ने वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी कक्ष का अवलोकन कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए। जानकारी के अनुसार रांझी सिविल अस्पताल को लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। वर्तमान में 40 बिस्तरों वाले इस अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100 बिस्तरीय अस्पताल में बदला जा रहा है। यहां एक्स-रे, आधुनिक पैथोलॉजी सेंटर, ऑपरेशन थिएटर और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. कोठारी के साथ डॉ. आदर्श विश्नोई और एनएचएम इंजीनियर दिव्या गुप्ता भी मौजूद रहीं।

नए सिविल अस्पताल का निरीक्षण

इसके बाद टीम ने रामपुर छापर में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे नए सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने विश्वास जताया कि दोनों सर्वसुविधायुक्त अस्पताल जल्द ही आम जनता के लिए शुरू किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Next Post

बंदियों ने सुदर्शन क्रिया से सीखी तनाव मुक्ति की बारीकियां

Thu Apr 9 , 2026
जबलपुर। केन्द्रीय जेल जबलपुर में बंदियों के मानसिक और शारीरिक उत्थान के उद्देश्य से ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था के सहयोग से चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चले इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने बंदियों […]

You May Like