पांढुरना:नवागत जिला पुलिस अधीक्षक विदिता धनगड़ से सोमवार को पांढुरना जिला प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों के प्रतिनिधिमंडल ने परिचयात्मक भेट की इस दौरान एसपी द्वारा सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर पत्रकारों को पुलिस का सबसे शुभचिंतक साथी होने के साथ ही आम लोगों से पुलिस को जोड़े रखने की महत्वपूर्ण कडी होने की बात भी कहीं।
जिला पुलिस कार्यालय में प्रेस क्लब के पत्रकारों से मिलकर नवागत पुलिस अधीक्षक विदिता धनगड़ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि उन्हें पत्रकार तथा स्कूली छात्रों से संवाद कर उनकी बातों को सुनना अच्छा लगता है,उन्होंने कहा कि वे जल्दी ही स्कूल,कांलेज में जाकर छात्राओं से भी बात करेंगी,उन्होंने पत्रकार से संवाद करते हुए नगर सहित क्षेत्र तथा जिले की किसी भी अपराध की जानकारी सीधे उनसे मिलकर या फिर उनके मोबाइल फोन पर जरूर देंने की बात कहीं,जिससे जिले में सभी प्रकार के अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाए जा सकें।
पत्रकार प्रतिनिधि मंडल में यह रहे शामिल
एसपी से मिलने के इस दौरान पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल में इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ढोके, संरक्षक राधेश्याम बेलखड़े,उपाध्यक्ष उमेश पाल,सचिव अजय तावरे,कोषाध्यक्ष दीपक रावल,सहसचिव पंकज मदान,सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कावले,समन्वयक सुखदेव घोड़े,अशोक आरण,प्रदेश प्रतिनिधि पंकज कोरडे,सुधीर नांदेकर,मनोज सातपुते,सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत माहुरकर,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
यातायात व्यवस्था में होंगा सुधा
इस दौरान पत्रकारों द्वारा नगर जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था में सुधार कराने की बात कहनें पर जल्दी ही इस और विशेष ध्यान देकर यातायात व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया,अन्य विषयों को लेकर भी पत्रकारों द्वारा बेबाकी से रखी सभी बातों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्यान पूर्वक सूना ।
आम लोगों में पुलिस की बढ़ती दूरी को करेंगी कम
इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अभी पदभार ग्रहण करने अधिक समय नहीं हुआ लेकिन इस अल्प अवधी में ही उन्होंने महसूस किया है कि पुलिस और नगर के आम नागरिकों के मध्य बहुत अधिक दूरी बढ़ी हुई है,यह पुलिस के कार्य करने के लिए सही नहीं है,आम लोगों में पुलिस के साथ मैत्रीपूर्ण मधुर व्यवहार बनाने वे जल्दी ही कार्य करेंगी।
अब नियमित रूप से होंगी रात्रि गश्त
इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर तथा जिले में बढ़ती जा रहीं चोरी,लूट,डकैती की घटनाओं पर विराम लगाने पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने तथा अपने किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी है,पुलिस द्वारा रात्रि गश्त भी नियमित रूप से करने की बात कहीं है।
